दिल्ली में ठंड-फॉग और पॉल्यूशन का ट्रिपल अटैक, आज भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, 4 डिग्री लुढ़का पारा

आज का मौसम दिल्ली, 19 November 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। राजधानी में छाए कोहरे और धुंध से ठंड में इजाफा हुआ है। लोग अब शॉल और स्वेटर में नजर आ रहे हैं। दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले तक जहां घरों में पंखे चल रहे थे, वहीं अब मौसम बदलने से लोगों ने स्वेटर कंबल निकाल लिए हैं। अब गर्म कपड़ों के बिना सुबह और रात में निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में धुंध और कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ा है। वहीं बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली दिनभर स्मॉग की चादर में कैद में है। जिसकी वजह से दोपहर में धूप का असर नहीं हो रहा। साथ ही सर्द हवाओं के चलने से भी ठंड बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि आज राजधानी का मौसम कैसा रहने वाला है?

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं शाम और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री रहा।

End of Feed