आज का मौसम, 19 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: घने कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 19 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: घने कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार
बेंगलुरु में बेमौसम बारिश
दिल्ली में कोहरे का कहर
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में सर्द हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आने से ठंड का स्तर और बढ़ेगा।
राजस्थान के 15 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम
दिल्ली में आज भी छाएगा घना कोहरा
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार में भी जल्द बिगड़ेगा मौसम
बिहार में भी जोरदार ठंड पड़ रही है, साथ ही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले कुछ दिनों में राज्य में देखने को मिल सकता है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
राजस्थान में 21 और 22 जनवरी को होगी बारिश
राजस्थान में सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कई जगह घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण अनेक जगह शीत व अति शीत दिवस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
कश्मीर में आज हल्की बर्फबारी होने का अनुमान
कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। पहलगाम में पारा सात डिग्री से अधिक बढ़कर शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्का हिमपात होने का अनुमान है जबकि सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। कश्मीर में 22 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्का हिमपात और 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर हल्का से मध्यम हिमपात की संभावना है।
