दिल्ली

Weather Today: दिल्ली में सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में गर्मी का एहसास, कल से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं संग होगी बारिश

आज का मौसम दिल्ली, 18 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में फरवरी के महीने में ही तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। फिलहाल सिर्फ सुबह और शाम में गुलाबी ठंड पड़ रही है। ठंड कम होने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों को विदाई देना शुरू कर दिया है। रात में कंबल भी हल्के हो गए हैं। वहीं दिन में तो गर्म कपड़ों की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। इस बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना जताई गई है।

आज दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल डेरा डाले रहेंगे। साथ ही दिनभर हवा चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटा रह सकती है। हवा के कारण लोगों को दिन में हल्की ठंडक का एहसास होगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

कल दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में 19 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। अभी तक 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं की गति भी बढ़ेगी और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगेंगी। तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहा सकता है।

21 फरवरी के बाद साफ होगा मौसम

दिल्ली में 20 फरवरी को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 21 फरवरी से दिल्ली का मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article