दिल्ली-NCR में फिर लौटी उमस, आज भी हल्की बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 18 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बारिश कम होने के साथ ही उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ गई है। आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 23 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीर में इन दिनों बारिश हल्की हो गई। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी फिर से लौटने लगी है। बारिश कम होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस परेशान करने लगी है। राजधानी में 23 अगस्त तक बारिश बैकफुट पर रहने का अनुमान है। इस दौरान बौछारें पड़ सकती हैं। लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिलेगी। शनिवार को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। जिससे उमस और बढ़ गई। आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Delhi Weather Forecast

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आज हल्की बारिश

रविवार को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में हल्की बारिश का अलर्ट है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। 19 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। जिसके बाद 20 से 23 अगस्त तक बारिश हल्की ही रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

End of Feed