Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बदली मौसम की चाल, आज बारिश होने के आसार, ठंडी हवाएं दिलाएंगी गर्मी से राहत

आज का मौसम दिल्ली, 16 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में होली के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार रात को राजधानी में बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी मौसम खुशनुमान रहा। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। अगले दो से तीन दिन तक यहां गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तापमान ऊपर चढ़ने लगेगा और गर्मी जोर पकड़ेगी।

Delhi Weather

दिल्ली में आज मौसम

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। दिल्ली में 17 और 18 मार्च को भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद 19 और 20 मार्च को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

End of Feed