दिल्ली

Delhi Budget: 'हमारी सरकार दिल्ली के दिल का बजट पेश करेगी, लोगों से ले रहे राय' बोलीं दिल्ली सीएम-Video

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभा में बजट को लेकर आम जनता के सुझावों को सीएम के सामने रखा है।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की भाजपा सरकार अपने पहले बजट को लेकर जनता से सुझाव ले रही है, ताकि जनता के सुझावों के तहत ही बजट पेश किया जाए। दिल्ली सरकार चाहती है कि जनता के सभी मुद्दों को बारीकी से ध्यान में रखकर इस बजट को तैयार किया जाए। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है तब से हमारी सरकार पहले दिन से विकसित दिल्ली बजट 2025-26 को लेकर काम कर रहे हैं। हम लोगों की राय ले रहे हैं।

हमारे मंत्री विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में लोगों से राय ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। जनता के सुझाव हमारे पाए आए हैं। हमारे पास ईमेल-व्हाट्सएप पर जो सुझाव आए हैं, उसे भी देखा जा रहा है। मैं इतना कहना चाहती हूं कि यह बजट दिल्ली के दिल का बजट होगा। दिल्ली का यह बजट बहुत महत्वपूर्ण बजट है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा पर भरोसा किया है और अपना आशीर्वाद दिया है। दिल्ली के हित में इस बजट को बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'विकसित दिल्ली बजट 2025-26 के तहत हमारी सरकार लगातार जनता के बहुमूल्य सुझाव ले रही है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के विभिन्न कोनों से आए किसान भाइयों से मुलाकात कर उनके सुझावों व समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।'

पिछले 15-20 वर्षों में गांव-देहात क्षेत्र विकास से वंचित रहे, जबकि वे भी दिल्ली का अभिन्न हिस्सा हैं। नई सरकार से किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं, और मैं उन्हें भरोसा दिलाती हूं कि डबल इंजन सरकार हर समस्या का समाधान करेगी। हम ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article