दिल्ली

Delhi: खूनी खेल में बदला छोटा सा विवाद, शराब की बोतल से किया सिर पर वार, हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Delhi: पूर्वी दिल्ली में दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस बात पर हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया है। यहां देखते ही देखते एक व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति के सिर पर शराब की बोतल मारकर उसका गला रेत कर हत्या कर दी।

Image

पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

Delhi: दिल्ली में क्राइम है कि बढ़ता ही जा रहा है। यहां सड़क पर मारपीट और हत्या के मामले आम होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामले पूर्वी दिल्ली से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर शराब की बोतल से कथित तौर पर वार किया और टूटी हुई बोतल से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मृतक और आरोपी की मोटरसाइकिल टकरा गई थी, जिसके बाद कल्याणपुर में एनएच-24 के पास विवाद हो गया।

मोटरसाइकिल की टक्कर बनी तीखी बहस

पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान पंकज कुमार सिन्हा (30) और जीतू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक आशीष की चाय की दुकान थी। अशीष अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर लौट रहा था, उस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया, "14 मार्च को कल्याण पुरी पुलिस थाने में एनएच-24 के पास हुए हमले के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने एक अन्य व्यक्ति पर बोतल से हमला किया और उसका गला रेतकर गाजियाबाद के राजनगर की ओर भाग गए।"

खूनी खेल में बदला छोटा सा विवाद

पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और पता चला कि आशीष को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार, घटना के समय आशीष के साथ मौजूद विकास ने बताया कि वे होली खेलने के बाद खोड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त ने कहा, "जब वे एनएच-24 मोड़ पार कर रहे थे, तो उनकी मोटरसाइकिल को मंडावली की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद बाइक सवारों में से एक ने अपनी जेब से शराब की बोतल निकाली और आशीष के सिर पर मार दी।"

उन्होंने बताया कि बोतल टूट गई और हमलावर ने बोतल के एक नुकीले टुकड़े से आशीष की गर्दन को रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पंकज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और जीतू दिल्ली के मंडावली का रहने वाला है और दोनों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article