Delhi Weather: उमस और चिलचिलाती धूप से त्रस्त हुई राजधानी, गर्म मौसम के बीच बरतनी होगी सावधानी

आज का मौसम दिल्ली, 15 May 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार की आंधी और बारिश के बाद उमस और चिलचिलाती धूप ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन वास्तविक राहत 19 मई से ही मिलेगी। तेज गर्म हवाओं के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज का मौसम दिल्ली, 15 May 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। मंगलवार रात आई आंधी और बारिश के बाद उमस और धूप की तपिश ने लोगों को और परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन वास्तविक राहत 19 मई से ही मिलेगी। गुरुवार की शाम आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, जबकि जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Delhi Today's Weather Update

दिल्ली में आज के मौसम की अपडेट

आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। 16 मई को भी आंशिक बादल रहेंगे, जबकि शाम या रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति बढ़कर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, और तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। 17 और 18 मई को भी आंशिक रूप से बादल बने रहेंगे, अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 23 से 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। 19 मई से गर्मी में हल्की राहत मिलने की संभावना है, जब अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed