दिल्ली

दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने पाया काबू

​​Delhi College Fire: दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में आग की घटना सामने आई है। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में आज सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। हालांकि कई किताबें जल गई हैं।

Image

दिल्ली के कॉलेज में लगी आग

Photo : ANI

Delhi College Fire: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में आज अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लाइब्रेरी में आ लगी। जिससे लाइब्रेरी में रखी कई किताबें आग जलकर राख हो गई।

लाइब्रेरी के तीन फ्लोर में फैली आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी। आग ने चार मंजिला लाइब्रेरी की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। गर्ग ने बताया कि दमकल के 11 वाहन मौके पर पहुंचे और सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

तेज हवा के कारण फैली आग

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऊंची लपटों के कारण कई खिड़कियों के शीशे टूट गए और तेज हवाओं के चलने से आग तेजी से फैल गई। हमारी टीम ने तेजी से कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।’’ उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन संस्थान के सूत्रों ने कहा कि अगर आग सुबह 10 बजे के बाद लगी होती तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी। उस समय परिसर में और अधिक छात्र मौजूद होते।

लाइब्रेरी में भरा धुआं

कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पुस्तकालय के सर्वर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे पुरानी किताबों वाले खंड में रखी सैकड़ों पुस्तकें जल गईं। पुस्तकालय में अभी भी धुआं भरा हुआ है और विजिबिलिटी बढ़ने के बाद ही नुकसान का विस्तृत आकलन हो पाएगा।’’ सूत्र ने बताया, ‘‘हमने पुलिस को सूचित कर दिया है, जो घटना का सही कारण जानने के लिए जांच करेगी।’’

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article