दिल्ली में पूरे जोर पर मॉनसून, आज बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें 15 को कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 14 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में अगले सात दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही रुक-रुक कर बारिश होने के भी आसार है। आज दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट है। आइए जानते हैं कि 15 अगस्त को कैसा मौसम रहेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • आज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश के आसार
  • 15 अगस्त को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रहेगी
  • दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते बारिश का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां मॉनसून पूरे जोर पर है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को भी राजधानी में रुक-रुक कर बारिश हुई। जिसके चलते यहां गर्मी से राहत है। वहीं कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त के दिन दिल्ली कैसा मौसम रहने वाला है, इस दिन धूप निकलेगी या बारिश शहर को भिगोएगी? आइए जानते हैं।

Delhi Weather

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आने वाले दिनों में भी इंद्र देव मेहरबान रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 14 से 16 अगस्त तक गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed