दिल्ली

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दिखने लगे गर्मी के तेवर, मंगलवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, कल से बारिश का सिलसिला शुरू

आज का मौसम दिल्ली, 12 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। होली पर भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। मंगलवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन में धूप की तल्खी भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि रात को अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। माना जा रहा है कि होली तक ठंड का असर खत्म हो जाएगा और पूरी तरह से गर्मी की दस्तक हो जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हवाओं की गति बदलने से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी में हल्की धुंध और आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

कल से दिल्ली में शुरू होगी बारिश

दिल्ली में गुरुवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस बार होली पर भी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना है। 16 और 17 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन सुबह के समय धुंध भी छाई रहने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article