Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह-शाम में ठंड और दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। धूप की तल्खी से दिन के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिससे फरवरी की शुरुआत में ही राजधानी का तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज से चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। दिल्ली में बुधवार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती हैं। तेज हवाओं के प्रभाव से तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में 13 और 14 फरवरी को भी 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 14 और 15 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाने के भी आसार हैं। साथ ही सुबह के समय स्मॉग या कुहासा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
पिछले सालों में फरवरी में दर्ज किया गया तापमान
दिल्ली में सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे बसंत में बदलने लगा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि फरवरी के अंत तक दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार दिल्ली में फरवरी का अब तक का सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में पिछले साल फरवरी में सबसे अधिक तापमान 19 फरवरी को 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इससे पिछले सालों में फरवरी में सबसे अधिकतम तापमान 2023 में 21 फरवरी को 33.6 डिग्री सेल्सियस, 2022 में 19 फरवरी को 28.4 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 26 फरवरी को 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
