दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में फिर आएगी बारिश, बढ़ेगी उमस, कल से शुरू होगा गर्मी का कहर

आज का मौसम दिल्ली, 11 May 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश आई और पिछले कुछ दिनों से लगातार बन रहे इसी तरह के माहौल से दिल्ली में भीषण गर्मी से तो राहत है। लेकिन ये राहत ज्यादा दिन की नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए राहत की बात कही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में लौट रही है गर्मी

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: 10 मई को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई और लगभग दिनभर बादल छाए रहे। इससे शहर के मौसम में उमस बढ़ गई है। हालांकि, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस था। आज,यानी 11 मई को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन इसके बाद गर्मी का दौर लौटेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज, यानी रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक की भी संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी। जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट नहीं आया है।

कल कैसा रहेगा हाल

कल के मौसम की बात करें तो, सोमवार के लिए मौसम विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान सतही हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15-25 किमी प्रति घंटे हो सकती है। जो कभी-कभी बढ़कर 35 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चढ़ेगा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 16 मई तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article