दिल्ली में धूप का सितम बरकरार, गर्मी ने किया परेशान, इस दिन से शुरू होगी गुलाबी ठंड

आज का मौसम दिल्ली, 10 October 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। आने वाले 4-5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद से राजधानी में ठंड महसूस होने लग जाएगी।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। साथ ही बारिश का दौर भी थम गया है। अक्टूबर का महीना भी आधा बीतने वाला है। लेकिन अभी तक गर्मी से निजात मिली है। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम थोड़ा कूल-कूल रहता है। लेकिन दोपहर में कड़ाके की धूप निकल रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। 11 से 13 अक्टूबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जिसके बाद 14 अक्टूबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed