LIVE

आज का मौसम, 10 October 2024 Highlight: दिल्ली-यूपी में थमी बरसात, इन राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी

Pooja KumariUpdated Oct 10, 2024, 17:04 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 10 October 2024 Highlight: दिल्ली-यूपी में थमी बरसात, इन राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी

आज का मौसम, 10 October 2024 Highlight: दिल्ली-यूपी में थमी बरसात, इन राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 10 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। यहां पर सुबह और रात में तापमान में कमी देखने को मिल रही है। लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आज यूपी में भी कहीं भी बारिश होने के कोई आसार नहीं है।

OCT 10, 2024 15:31 IST

राजस्थान में बादलों के बरसने के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार अगले तीनों तक यानी 11 से लेकर 13 अक्टूबर तक राजस्थान में मौसम का यहीं हाल रहने वाला है।
OCT 10, 2024 15:25 IST

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मौसम का हाल जल्दी ही बदलने वाला है। इन दिनों गर्मी और उसम के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट होने लगी है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से दिल्ली में ठंड पड़ने की संभावना है, जिसके बाद दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? मौसम से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
OCT 10, 2024 14:49 IST

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में गुरुवार शाम को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। आईएमडी ने बताया कि 13 अक्टूबर तक बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
OCT 10, 2024 14:00 IST

कोलकाता को लेकर IMD का ताजा अपडेट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
OCT 10, 2024 13:16 IST

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मिलाजुला मौसम दिखेगा। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि मुंबई में शाम और रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।
OCT 10, 2024 11:39 IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। आज राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।
OCT 10, 2024 10:45 IST

रांची में आज बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 10, 2024 09:51 IST

मुंबई में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में आज शाम में या रात के समय बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 10, 2024 08:13 IST

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान मुख्यत: साफ रहने वाला है। जिसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 10, 2024 05:52 IST

दिल्ली में तेज धूप से गर्मी का एहसास


दिल्ली में मॉनसून की विदाई के साथ ही बादलों के बरसने का समय भी चला गया है। अब जल्द ही सर्दियां भी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अभी भी राजधानी में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और रात के समय गर्मी से राहत रहती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 10, 2024 08:12 IST

यूपी में आज बारिश के आसार नहीं


मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले 4-5 दिनों में यूपी के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
OCT 10, 2024 05:52 IST

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसकौ लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, माहे और महाराष्ट्र के तटीय और घाट इलाकों समेत पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

OCT 10, 2024 05:51 IST

बिहार में आज कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा


मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व हिस्सों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं 11 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिसके बाद 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।
OCT 10, 2024 05:51 IST

राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की संभावना


राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह 4 बजे से अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कोटा, बारां और झालावाड़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।