Delhi-NCR Weather: दिल्ली में रहा सबसे गर्म दिन, फरवरी में ही सताने लगी तीखी धूप, जल्द सर्द हवाएं फिर देंगी दस्तक

आज का मौसम दिल्ली, 10 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज भी मौसम गर्म रहने के आसार हैं। इस हफ्ते दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में फरवरी के महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से ही दोपहर में सूरज लोगों के पसीने छुड़ाने लगा है। रविवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। इस दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। इससे पहले 31 जनवरी को सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 2023 में भी फरवरी का महीना काफी गर्म बीता था। हालांकि मार्च में अधिक बारिश ने गर्मी से राहत भी दिलाई थी। फिलहाल दिल्ली में अभी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।

Delhi Weather (1)

आज दिल्ली का मौसम

आज भी गर्म रहेगा दिन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की तरह ही सोमवार और मंगलवार को भी तेज गर्मी का एहसास लोगों को होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। आने वाले दिनों में फिर से तेज हवाएं दिल्ली में चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 फरवरी के बीच दिल्ली में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

End of Feed