लखनऊ

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, क्या सर्दियों की होने वाली है विदाई? जानें मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम उतार-चढ़ाव से बना हुआ है। यहां दिन में तेज हवाएं चल रही, तेज धूप खिली हुई है और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। बदलते मौसम को देखते हुए लगने लगा है कि यूपी के जल्द ही सर्दियों की विदाई हो सकती है।

Image

क्या यूपी में सर्दियों की होने वाली है विदाई

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। दिन में तेज हवाएं चल रही हैं, जिस कारण मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। यहां सुबह-शाम की ठंड हो रही है और दिन में गरमाहट का एहसास होने लगा है। फरवरी के महीने में ही अधिकतम तापमान कई जिलों में 25 के पार दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने के आसार है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब सर्दियों की विदाई होने वाली है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह के दौरान हल्का कोहरा देखने को मिला। धूप खिलने के साथ और दिन चढ़ने से मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके साथ कई जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। न अधिक ठंड लगेगी और न ही अधिक गर्मी का एहसास होगा।

आगामी 5 दिनों तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में अगले पांच दिन तक कोहरे, ठंड और बारिश से संबंधित कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में इस दौरान मौसम शुष्क बना रह सकता है। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों में उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी। बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत असर हो रहा है। इस दौरान खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article