दिल्ली

Delhi-NCR Weather: सर्द हवाओं के साथ नया साल हुआ शुरू, आज भी गलन भरी ठंड करेगी परेशान

आज का मौसम दिल्ली, 1 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। शाम के समय यहां 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 जनवरी से राजधानी के मौसम में बदलाव आ सकता है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Weather Today 1 January 2025: दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत सर्द हवाओं के साथ हुई है। साल 2024 के आखिरी दिन भी गलन भरी ठंड का एहसास हुआ। राजधानी के कई हिस्सों में कोल्ड की स्थिति भी दर्ज हुई। मंगलवार दिल्ली में सबसे कम तापमान आयानगर में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पूसा में सबसे कम अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आइए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहने वाला है:

तेज हवाएं से छूटेगी कपकपी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां आसमान साफ रहने के आसार है। वहीं शाम या रात के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज कोल्ड डे जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 2 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के स्मॉग या हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं शाम में तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

2 जनवरी के बाद धीमी होंगी हवाएं

आईएमडी के अनुसार बुधवार दिन से उत्तर-पश्चिमी हवाएं 25 से 35 प्रति की रफ्तार पकड़ सकती है। जिससे धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक कम हो सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 जनवरी से मौसम में बदलाव आ सकता है। साथ ही हवा की रफ्तार भी धीमी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 3 और 4 जनवरी को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा भी रह सकता है। वहीं 5 जनवरी को बहुत हल्की से हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। 3 से 5 जनवरी के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

कई जगहों पर रही कोल्ड डे की स्थिति

दिल्ली में मंगलवार को कपकपाने वाली ठंड रही। दोपहर में हल्की धूप के भी दर्शन हुए। लेकिन इससे सर्दी से राहत नहीं मिली। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 95 से 61 प्रतिशत रहा। दिल्ली में पालम, नरेला, नजफगढ़ और पूसा इलाके में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता में भी हल्का प्रभाव पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article