दिल्ली: ऑनलाइन दोस्ती के चक्कर में फंसा युवक, लड़की और उसके साथियों ने किया अगवा , पुलिस की फुर्ती से बची जान

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को ऑनलाइन दोस्ती के बहाने फंसाकर अगवा कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की फुर्ती से युवक की जान बच पाई, वरना साज़िश कुछ और बड़ी हो सकती थी।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को ऑनलाइन दोस्ती के बहाने फंसाकर अगवा कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की फुर्ती से युवक की जान बच पाई, वरना साज़िश कुछ और बड़ी हो सकती थी।

Accused was caught along with the bike

आरोपी बाइक समेत पकड़ा गया

दरअसल, 20 साल का निखिल पाल उर्फ चेतन, दो महीने से 'खुशी' नाम की लड़की से वॉट्सऐप पर बात कर रहा था। 3 जुलाई को निखिल उससे मिलने गया और फिर लौटकर घर नहीं आया। उसी दिन उसकी बहन को निखिल के फोन से एक कॉल आया – फोन पर एक अनजान लड़का था जिसने खुद को खुशी का भाई बताया। उसने कहा कि निखिल को होटल में खुशी के साथ पकड़ा है और अब वो घर नहीं लौटेगा। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया गया।

End of Feed