दिल्ली के दो इलाकों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; रातभर चली आग बुझाने की मशक्कत

दिल्ली में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। पश्चिमी जिले की केशोपुर मंडी में रात करीब 12 बजे भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्लास्टिक कैरेट और सब्जियों समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, देवली गांव की एक बंद फैक्ट्री में भी आग लग गई, जहां लकड़ी और मलबे में आग फैल गई।

Delhi Fire: दिल्ली के पश्चिमी जिले की केशोपुर मंडी में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें आसमान छूने लगीं और मंडी क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

massive fire

केशोपुर मंडी और देवली गांव में अग्निकांड (सांकेतिक तस्वीर)

प्लास्टिक कैरेट और सब्जियां जलकर खाक

मिली जानकारी के अनुसार, मंडी में रखे प्लास्टिक के करीब 1000 कैरेट, आस-पास की रेहड़ियां और सब्जियां, आलू-प्याज समेत कई सामान आग की चपेट में आकर जल गए। प्लास्टिक के कैरेट होने के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के क्षेत्र को भी अपनी लपेट में ले लिया।

End of Feed