Delhi Pollution: 'दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन होंगे शुरू'

Delhi Pollution: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Delhi Pollution: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वायु प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन के सुधार को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 2026 तक 11,000 बसें दौड़ेंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूती मिलेगी। साथ ही, इस साल दिल्ली में 70 लाख नए पौधे लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सके।

Delhi

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1000 वॉटर स्प्रिंक्लिंग मशीनों को पूरे साल तैनात किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए एक नया इको पार्क बनाया जाएगा।

End of Feed