दिल्ली के यात्रियों के लिए खुशखबरी, सड़क पर उतरेंगी 1000 नई ई-बसें; जानें किन रूटों पर करेंगी सफर आसान

दिल्ली की सड़कों पर अगले दो माह में दिल्ली की सड़कों पर 500 नयी इलेक्ट्रिक बसों उतारी जाएंगी तथा वर्ष के अंत तक 1,000 और बसें सड़कों पर होंगी। इन्हें छोटे मार्ग (लगभग 12 किलोमीटर) पर चलाया जा रहा है खासतौर पर जहां बड़ी बसों के संचालन में दिक्कत आती है।

दिल्ली : दिल्ली की सड़कों पर अगले दो महीनों में 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी।सरकार का दावा है कि इस वर्ष के अंत तक कुल 1000 बसों को सड़कों पर उतारेगी। सरकार ने बयान में कहा कि हम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को तेजी से बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के मंत्री ने कहा नई इलेक्ट्रिक बसों को जल्द से जल्द शुरू की जाएंगी, ताकि बिना देरी के लोगों को इसका लाभ मिल सके। इन बसों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल करके हम दिल्ली को देश की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहे हैं। हाल में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में ‘देवी’ इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। खास बात यह है इन्हें छोटे मार्ग (लगभग 12 किलोमीटर) पर चलाया जा रहा है खासतौर पर जहां बड़ी बसों के संचालन में दिक्कत आती है।

Delhi electric buses

(फाइल फोटो)

इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति में आएगी तेजी

एक बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बस को आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि (कन्साइनर) शामिल हुए। बैठक में ‘पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी’, ‘स्विच मोबिलिटी’, ‘जेबीएम’ समेत अन्य प्रमुख बस कंपनियों के प्रतिनिधि और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सिंह ने बस कन्साइनर से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति में तेजी लाएं और सभी प्रमुख डिपो में ईवी चार्जिंग ढांचे के विकास को गति दें ताकि इन बसों के संचालन में कोई बाधा न आए।

End of Feed