दिल्ली

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में चोरी की वारदात, देर रात चोरों ने दिया अंजाम

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 इलाके में चोरों ने देर रात कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कई घरों के ताले तोड़े और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

चोरी की घटना।

Photo : Times Now Digital

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाका ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में चोरी की वारदात सामने आई है। डीडीए फ्लैट मस्जिद मोठ फेस-2 कॉलोनी में देर रात लगभग दो से चार बजे के बीच में तीन चोरों के एक गैंग ने कई घरों के ताले तोड़े, जिनमें से दो घर खाली थे और पांच घरों से लाखों रुपये, कीमती सामान और जेवर लेकर रफू चक्कर हो गए। फिलहाल सीआर पार्क थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के दावे पर उठे सवाल

बता दें कि दक्षिण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस हमेशा मुस्तैद दिखाई देती है, लेकिन कल देर रात 150 घरों की कॉलोनी में तीन चोरों ने घुसकर एक के बाद एक सात घरों के ताले तोड़े और लाखों का सामान चोरी करके रफू चक्कर हो गए। यह अपने आप में चौंकाने वाली बात है कि कॉलोनी में सभी घरों में बेहद मजबूत ताले और हाई सिक्योरिटी ताले थे। फिर भी स्पेशल कटिंग मशीन के जरिए चोरों ने इस चोरी को अंजाम दे डाला और लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए।

सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद

बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तीन चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर लोगों के घरों के आगे घूम रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि कॉलोनी की जो प्राइवेट सिक्योरिटी है। उन्होंने दो घंटे तक घूम रहे इन चोरों के ऊपर नजर तक नहीं रखी। जहां एक तरफ दिल्ली पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कॉलोनी की सिक्योरिटी एजेंसी और आरडब्ल्यूए भी सवालों के घेरे में नजर आती है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की माने तो कर गेट के अंदर से घुसे हैं और किसी सिक्योरिटी गार्ड में नहीं रोका और फिर बड़े ही बेखौफ तरीके से एक के बाद एक घरों में जाकर चोरी को अंजाम दिया है।

चोरी के बाद लोगों में दहशत

इस घटना के बाद से कॉलोनी के लोग काफी दहशत में है, लेकिन देखना अभी यह होगा कि आखिर लाखों की चोरी करने वाले यह कर कब तक पकड़े जाते हैं। हालांकि, मौके पर डीसीपी एसीपी सहित एसएचओ ने भी मौके का मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article