दिल्ली के एसजीटी नगर में दर्दनाक हादसा, दो ट्रकों के बीच दबकर हुई 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसजीटी नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में, दो ट्रकों के बीच दबने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इस हादसे की जानकारी दी। हादसा तब हुआ जब एक कंटेनर ट्रक का चालक वाहन को पीछे कर रहा था, जिससे व्यक्ति एक खड़े ट्रक और उस कंटेनर ट्रक के बीच दब गया।

बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसजीटी नगर क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच दबने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। पुलिस के मुताबिक, दीपक, जो खलासी के रूप में काम करता था, शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा तब हुआ जब एक कंटेनर ट्रक का चालक वाहन को पीछे कर रहा था, जिससे दीपक एक खड़े ट्रक और उस कंटेनर ट्रक के बीच दब गया।

man dies after being crushed between two trucks

दो ट्रकों के बीच दबकर हुई एक व्यक्ति की मौत

जब ये घटना घटी, दीपक अपने नियोक्ता, फिरोज खान, के ट्रक का दरवाजा खोल रहा था। फिरोज खान, जो मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पुपरौआ गांव का निवासी है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपना ट्रक दो दिन पहले पार्किंग क्षेत्र में खड़ा किया था। पुलिस अधिकारी ने फिरोज की शिकायत के आधार पर कहा कि शनिवार को फिरोज ने देखा कि जब दीपक ट्रक का दरवाजा खोल रहा था, तभी एक कंटेनर ट्रक तेजी से पीछे की ओर बढ़ने लगा।

End of Feed