दिल्ली

दिल्ली में चला 'ऑपरेशन बुलेट राजा', उपद्रव मचाने वाले 35 बाइक सवारों पर गिरी गाज; जानें पूरी कहानी

दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन बुलेट राजा' के तहत 35 मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने वाले, खासकर बदले हुए साइलेंसर वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वालों से निपटने के लिए यह अभियान शुरू किया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया कि कई अपराधियों को स्टंट आदि को लेकर परामर्श दिया गया।

Image

दिल्ली पुलिस

Photo : iStock

Operation Bullet Raja: दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन बुलेट राजा' के तहत 35 मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में बदले हुए साइलेंसर और स्टंट करने के साथ-साथ उपद्रव मचाने वाले बाइक सवारों के खिलाफ की।

कब चलाया गया 'ऑपरेशन बुलेट राजा' ?

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया, ''यह अभियान 31 दिसंबर की शाम को शुरू हुआ और एक जनवरी की सुबह समाप्त हुआ।'' पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने वाले, खासकर बदले हुए साइलेंसर वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वालों से निपटने के लिए यह अभियान शुरू किया था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ''अभियान के तहत 35 बाइक सवारों पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया। ये अपराधी अवैध रूप से बदले हुए साइलेंसर का उपयोग कर रहे थे, जिससे बहुत तेज आवाज निकलती थी और अक्सर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में खतरनाक स्टंट करते थे।''

131 वाहन जब्त

उन्होंने बताया कि कई अपराधियों को स्टंट आदि को लेकर परामर्श दिया गया। पुलिस के अनुसार, नववर्ष की पूर्व संध्या पर अवैध गतिविधियों के लिए 673 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, 131 वाहन जब्त किए और 93 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article