Delhi-NCR Weather Forecast Today: गरज-चमक वाली बारिश से होगी मार्च की शुरुआत, क्या आज भी बरसेंगे मेघ या खिलेगी धूप?

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। 1 मार्च को फिर बारिश होगी साथ ही बिजली की गरज-चमक भी दिखेगी।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: फरवरी खत्म होने को है और मार्च की शुरुआत होने वाली है। लेकिन अभी गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है। सुबह और शाम की ठंड अब भी बरकरार है और लोग स्वेटर पहने हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम के मिजाज भी बदले हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में इस बार मार्च की शुरुआत बारिश से होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से 1 और 2 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल लदे रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। तेवर बदले-बदले से हैं।

Delhi Weather Forecast

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को बादल और धूप के बीच लुका छिपी का खेल देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनत तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा में भी आज हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं। यहां पर आसमान भी बादलों से घिरा रहेगा। मंगलवार को नोए़डा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान साफ हो जाएगा।

End of Feed