दिल्ली

दिल्ली मेट्रो का सुनहरा पल! सामने आई ड्राइवरलेस गोल्डन लाइन ट्रेन की तस्वीर

दिल्ली मेट्रो दिल्ली की लाइफलाइन है। दिल्ली के लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए इसका लगातार विस्तार भी हो रहा है। अब एक और कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। गोल्डन लाइन की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

Image

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन की पहली झलक

Delhi Metro Golden Line latest update: दिल्ली मेट्रो (DMRC) देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। दिल्ली में ब्लू, रेड, येलो, ग्रीन, पिंक, पर्पल, वायलेट, ग्रे के साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मौजूद हैं। अब इसमें एक और सुनहरा रंग जुड़ने जा रहा है और जल्द ही दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन शुरू होगी। एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बन रहे इस कॉरिडोर को पूरा करने के लिए दिल्ली मेट्रो 24 घंटे काम में लगी है।

क्यों बदला गया मेट्रो कॉरिडोर का रंग

DMRC ने यात्रियों की सुविधा के लिए हर मेट्रो कॉरिडोर को एक अलग कलर कोड दिया है। एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बन रहे इस कॉरिड़ोर को पहले सिल्वर लाइन का कलर कोड दिया गया था। हाल ही में DMRC ने इस मेट्रो लाइन का कलर बदला है, जो पहले सिल्वर था। इस लाइन का रंग बदलने की यह फैसला बेहतर विजिब्लिटी और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। सिल्वर की जगह गोल्डन ज्यादा आसानी से दिखाई देगा। माना जा रहा था कि मेट्रो ट्रेन की स्टेनलेस स्टील बॉडी के कलर के साथ सिल्वर कलर मिक्स हो जाता, इसलिए डीएमआरसी ने इसे गोल्डन लाइन में बदल दिया।

कितनी लंबी है गोल्डन लाइन

दिल्ली मेट्रो की यह नई बन रही गोल्डन लाइन की कुल लंबाई 23.6 किमी है। इतनी लंबी गोल्डन लाइन में 19.346 किमी तो यह लाइन अंडरग्राउंड होगी, जबकि 4.279 किमी लाइन एलिवेटिड होगी।

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर स्टेशनों के नाम

गोल्डन लाइन पर कुल 15 स्टेशन बन रहे हैं, जिनमें से 12 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटिड होंगे। इस गोल्डन लाइन पर स्टेशनों के नाम (Stations names on Delhi Metro's Golden Line) इस प्रकार हैं - एयरोसिटी (Delhi Aerocity), महिपाल पुर (Mahipal Pur), वसंत कुंज (Vasant Kunj), किशनगढ़ (Kishangarh), छतरपुर (Chhatarpur), छतरपुर मंदिर (Chhatarpur Mandir), इगनू (IGNOU), नेब सराय (Neb Sarai), साकेत जी ब्लॉक (Saket G Block), अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar), खानपुर (Khanpur), संगम विहार-तिगड़ी (Sangam Vihar-Tigri), आनंदमयी मार्ग जंक्शन (Anandmayee Marg Junction), तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी (Tughlakabad Railway Colony) और तुगलकाबाद स्टेशन (Tughlakabad Station)।

कब शुरू होगी गोल्डल लाइन मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर मेट्रो सेवाएं 2027 में शुरू हो सकती हैं। TimesNowHindi.com की सहयोगी वेबसाइट ETNowNews.com से बात करते हुए वरिष्ठ DMRC अधिकारी ने बताया कि इस लाइन पर काम 2026 में पूरा हो जाएगा। इस लाइन पर निर्माण कार्य 2026 में पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

गोल्डन लाइन पर कैसी ट्रेनें चलेंगी?

गोल्डन लाइन पर चलने वाली सभी ट्रेनें ड्राइवरलेस होंगी और यह एलस्टॉम (Alstom) की आंध्र प्रदेश में स्थित श्री सिटी में बन रही है। बता दें कि एलस्टॉम स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए ग्लोबल लीडर है, जो विश्वस्तरीय ट्रेन के डिब्बे बनाती है।

गोल्डन लाइन का महत्व

तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के रेल नेटवर्क को और भी मजबूती देगा। इस कॉरिडोर के बन जाने से महरौली-बदरपुर रोड, छतरपुर एक्सटेंशन और महिबालपुर, इग्नू क्षेत्र की ट्रांस्पोर्टेशन की जरूरतों को पूरा करेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article