24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दिल्ली की खौफनाक वारदात के अपराधियों की अब तक तलाश जारी

दिल्ली के आदर्श नगर में एक मामूली सी बात पर दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो व्यक्तियों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले की जांच आदर्श नगर थाना पुलिस कर रही है और अभी तक आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामूली विवाद ने दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना को जन्म दिया। आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो व्यक्तियों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। ये घटना तब हुई जब गाड़ी से जा रहे युवकों को रोककर पैसे मांगने के मामले में विवाद बढ़ गया। हमलावर मौके से फरार हो गया, और पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। जानकारी के अनुसार,घटना उस समय हुई जब कमल, अजमल और आबिद तीनों आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोककर पैसे मांगे, जिससे विवाद शुरू हो गया।

Criminals of double murder in Delhi still abscond

दिल्ली में डबल मर्डर के अपराधी अब भी फरार

ऐसे हुई वारदात

ये तीनों सड़क से कबाड़ इकट्ठा करके उसे बेचने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का खर्च चलाते थे। आबिद के अनुसार, जब वे आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास कबाड़ बीनने के बाद लौट रहे थे, कमल गट्टे से भरी गाड़ी लेकर आया और अजमल और अमित को अपने साथ चलने को कहा। जब गाड़ी रेड लाइट पर रुकी, तो एक व्यक्ति कमल के पास आया और पैसे मांगने लगा। इस पर अजमल गाड़ी से नीचे उतरा और उस व्यक्ति से बात करने की कोशिश की। जैसे ही अजमल उस व्यक्ति के पास पहुंचा, उसने अजमल के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने कमल पर भी चाकू से वार किया। फिर उसने आबिद की ओर रुख किया, लेकिन आबिद ने चाकू का वार अपनी हथेली पर झेल लिया और वहां से भाग निकला।

End of Feed