Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। झुलसा देने वाली धूप से लोगों का हाल खराब हो गया है। राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में तापमान 39 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 दर्ज किया जा रहा है, वहां आगामी दिनों में तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा। बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के लोगों को झुलसा देने वाली धूप के साथ हीटवेव की मार भी झेलनी होगी। आइए जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में तेज धूप खिल रही है। दोपहर के समय कहीं-कहीं 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। यहां तापमान बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों आंधी बारिश के बाद तापमान 40 दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बीते दो दिनों में तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल की ही तरह दिल्ली का तापमान इस साल भी 50 डिग्री तक जा सकता है। इस साल दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। जहां अधिकतम तापमान 42 पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर में त्वचा जला देने वाली धूप खिल रही है, जिसमें दो मिनट भी खड़ा होना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। गाजियाबाद और नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान क्रमश 43 और 39 डिग्री दर्ज किया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो मौसम यहां भी साफ बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 और 20 रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 38 और 41 डिग्री तक रह सकता है।
तीन दिन लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 24, 25 और 26 अप्रैल तक हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज घूप के साथ हीटवेव भी चलेगी। गर्म हवाओं के मौसम और शुष्क हो जाएगा। तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। नोएडा में 2 दिन यानी 24 और 25 अप्रैल, वहीं गाजियाबाद में केवल एक दिन 25 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में इस समय किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां आसमान साफ रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
