Delhi Weather Forecast Today: कभी धूप तो कभी बारिश! सितम ढा रही सर्द हवाओं के बीच जानें कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर में सुबह का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। पांच साल में बाद अब फरवरी के अंत में दिल्ली का तापमान इतना कम दर्ज किया जा रहा है। सुबह की ठंड में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर होते ही दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। धूप की तपिश से लोगों को मिल रही हल्की गर्माहट मौसम खुशनुमा बना रही है। सुबह कड़ाके की ठंड और दोपहर में गर्मी होने से सर्दी की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन बता दें कि ठंड इतनी आसानी से विदा नहीं होने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर का मौसम फिर करवट ले सकता है। इसके साथ ही बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल

फरवरी की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी। अब, ऐसा लगने लगा है कि इस महिने का अंत भी बारिश के साथ ही होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के बदलते हुए मौसम को लेकर फिर सूचना जारी की है। सुबह की कंपकंपा देने वाली ठंड और लगातार बदलते मौसम के मिजाज के बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर मौसम...

End of Feed