Delhi-NCR Weather Forecast Today: धूप की तपिश का आलम शुरू, इस दिन फिर से लौटेगी बारिश

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए हुए रह सकते हैं। दिन में अच्छी धूप खिलेगी। फरवरी खत्म होने से पहले ही धूप में तपिश होने लगी है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के मौसम के बाद आसमान फिर से साफ हो गया है। मौसम ने फिर से अपना मिजाज बदल लिया है। फरवरी के जाने से पहले ही धूप की तपिश झेलने को मिल रही है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी पैक कर दिए हैं। हालांकि फरवरी में अभी एक बार और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से हल्का और तेज वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, जिसके चलते फरवरी के अंत में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान भी बादलों से लदा रहेगा।

Delhi Weather Forecast

दिल्ली में आज मौसम

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए हुए दिख सकते हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed