दिल्ली

Delhi Weather Forecast Today: कभी धूप तो कभी बारिश! सितम ढा रही सर्द हवाओं के बीच जानें कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा।

Image

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर में सुबह का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। पांच साल में बाद अब फरवरी के अंत में दिल्ली का तापमान इतना कम दर्ज किया जा रहा है। सुबह की ठंड में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर होते ही दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। धूप की तपिश से लोगों को मिल रही हल्की गर्माहट मौसम खुशनुमा बना रही है। सुबह कड़ाके की ठंड और दोपहर में गर्मी होने से सर्दी की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन बता दें कि ठंड इतनी आसानी से विदा नहीं होने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर का मौसम फिर करवट ले सकता है। इसके साथ ही बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

फरवरी की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी। अब, ऐसा लगने लगा है कि इस महिने का अंत भी बारिश के साथ ही होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के बदलते हुए मौसम को लेकर फिर सूचना जारी की है। सुबह की कंपकंपा देने वाली ठंड और लगातार बदलते मौसम के मिजाज के बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर मौसम...

दिल्ली से नहीं होगी ठंड की विदाई

दिल्ली से ठंड की विदाई इतना आसानी से नहीं होने वाली है। पूरे महीने बारिश और बर्फीली हवाओं का सिलसिला चलता रहा है। जैसे ही लगता है कि अब मौसम साफ होगा और ठंड से राहत मिलेगी, वैसे ही दिल्ली में बारिश की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पिछले दिन बारिश के अलर्ट के बाद दिल्ली का मौसम फिर साफ और खुशनुमा होने लगा था। लेकिन एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 फरवरी से दिल्ली का मौसम फिर बदलेगा। 27 फरवरी को बारिश की संभावना भी जताई गई है। बारिश के दौरान तापमान गिरने की उम्मीद है। वहीं 28 फरवरी से फिर तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली आया नगर में 7 डिग्री, लोधी रोड पर 7 डिग्री, दिल्ली विश्वविद्यालय 8 डिग्री, रिज क्षेत्र में 9 डिग्री और सफदरजंग क्षेत्र में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में भी आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। नोएडा की बात करें तो शहर का मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!