कार चला रहे 15 साल के लड़के ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, आरोपी के पिता को मिली जमानत

किसी की लापरवाही किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है। यह बात एक बार फिर दिल्ली के पहाड़गंज में सही साबित हो गई। यहां सोमवार साम 15 साल का एक नाबालिग कार चला रहा था और इसी दौरान 2 साल की एक मासूम की उसके टायर के नीचे आने से मौत हो गई।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सोमवार 31 मार्च को एक परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। यहां 15 साल का एक नाबालिग कार चला रहा था। इसी दौरान उसकी कार के नीचे 2 साल की एक मासूम बच्ची आ गई, जिसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, उन पर तो जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा है।

Accident Static.

सड़क हादसे में गई 2 साल की मासूम की जान

आरोप के पिता का प्लाइवुड का बिजनेस है। पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे नाबालिग लड़के के पिता को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में आरोपी के पिता को जमानत पर छोड़ भी दिया गया।

End of Feed