दिल्ली

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए हो जाएं तैयार, जानें मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। तेज हवाओं का दौर थमने के बाद तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान

Delhi-NCR Weather Today: आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है। मार्च महीने के अंतिम दिनों में शुरु हुआ तेज और सर्द हवाओं का दौर भी अब थम गया है। अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने को मिलेगा। बीते महीने में अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिली थी। उसी के अनुसार, अप्रैल में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। जिस प्रकार गर्मी बढ़ रही है, वो दिन दूर नहीं है घरों में कूलर और एसी शुरू हो जाएंगे। अभी दिल्ली-एनसीआर में लोग पंखों से काम चला रहे हैं। लेकिन तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए लोगों ने गर्मी से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कूलर और एसी की सफाई भी शुरू हो गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का मौसम साफ बना हुआ है। यहां तापमान में सोमवार की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि कल शहर का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री था। आज शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 रहने की संभावना है। दोपहर के समय चुभने वाली धूप खिली रहेगी। इस अवधि में तापमान बढ़ने के आसार है। आज दिल्ली में हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं और मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली में अगले 5 दिन का मौसम

दिल्ली में आने वाले 5 दिनों तक यानी 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़कर 39 डिग्री हो सकता है। अगले सप्ताह तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। अप्रैल के महीने में ही दिल्ली के लोगों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम बदल गया है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 14 और 15 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 और 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान के कम होने से दोनों शहरों का मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। अब बात करें गाजियाबाद और नोएडा की तो यहां न्यूनतम तापमान 17 और 19 डिग्री तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहेगा। यहां भी आसमान साफ है और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article