Delhi-NCR Weather Forecast Today: वैलेंटाइन डे से पहले दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा, जानें कैसा रहेगा शाम में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: वैलेंटाइन डे से पहले दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्यार के इस मौसम में धूप की गुनगुनाहट से लोगों के चहरे खिले हुए हैं।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन अधिक दिन तक ऐसा नहीं रहेगा। दिन के समय निकलने वाली धूप लोगों को गर्मी की शुरुआत की उम्मीद दे रही है। समय-समय पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते फरवरी में ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। हां, धूप की तपिश से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन शाम होते ही तापमान में फिर गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप भी खिली रहेगी। जानेिए शाम में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Delhi-NCR Weather Forecast Today

दिल्ली एनसीआर में मौसम के हाल

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरे देखा गया है, जिसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन में भी देरी हुई है। दिल्ली में दिन के समय तापमान में वृद्धि को देखते हुए बसंत की शुरुआत होती दिख रही है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज फिर बदलने के अनुमान लगाए गए हैं। फिलहाल आज दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कोहरा रहने की जानकारी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में मौसम बदलना शुरू होगा।

End of Feed