Delhi News: वेलकम इलाके में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, दोस्त को उतारा मौत के घाट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

welcome area murder

इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम (सांकेतिक चित्र | iStock)

कबूतर मार्केट के पास हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे 23 वर्षीय सूरज अपने कुछ साथियों के साथ कबूतर मार्केट, पहलवान चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने एक साथी से विवाद हो गया। पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला हिंसक हो गया।

End of Feed