Delhi News: संजय झील में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाने पानी में उतरे दो साथी; डूबने से हुई तीनों की मौत

दिल्ली की संजय झील में नहाने गए युवकों के लिए एक दोस्त को बचाने की कोशिश जिंदगी की आखिरी जंग बन गई। एक युवक के गहरे पानी में डूबने के बाद उसे बचाने उतरे उसके दोनों साथी भी हादसे का शिकार हो गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Delhi News: दिल्ली की संजय झील में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को झील से बाहर निकाला गया।

Sanjay Lake Drowning Incident

दिल्ली की संजय झील में मौत का मंजर (प्रतीकात्मक फोटो)

झील में नहाने पहुंचे थे तीनों युवक

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक झील में नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक पानी में उतरा, लेकिन झील की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया। खुद को डूबता देखकर उसने मदद के लिए आवाज लगाई।

End of Feed