Delhi News: प्रदीप ढाका का AAP विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप, जान से मारने की कोशिश और लूटपाट का दावा

Delhi News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रदीप ढाका ने दिल्ली कैंट क्षेत्र में आप विधायक वीरेंद्र कादियान के बेटे अंकित कादियान पर जान से मारने की कोशिश, लूट और पुलिस थाने में मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 6 दिसंबर की रात उनका पीछा कर उनके साथ मारपीट की गई, नकदी व सोने की चेन छीनी गई और धमकाया भी गया। प्रदीप ने इस मामले में पुलिस को शिकायत और वीडियो सबूत सौंपे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रदीप ढाका ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली कैंट से विधायक वीरेंद्र कादियान के बेटे अंकित कादियान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें जान से मारने की कोशिश, लूट और पुलिस थाने में मारपीट जैसे आरोप शामिल हैं। प्रदीप ढाका ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। साथ ही घटना से जुड़े वीडियो सबूत भी सौंपने का दावा किया है।

pradeep dhaka

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रदीप ढाका का आप विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप

प्रदीप ढाका के साथ दिल्ली कैंट में मारपीट

शिकायत के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 की रात प्रदीप ढाका छतरपुर स्थित गुरुजी आश्रम दर्शन के लिए गए थे। रात के करीब 11:33 बजे वे दिल्ली कैंट के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने एक सफेद अर्टिगा कार (नंबर DL3FB 00001) को उनका पीछा करते देखा। प्रदीप के अनुसार सायरन और डिपर का इस्तेमाल कर उनकी गाड़ी को रुकवाया गया। उन्होंने वीआईपी गाड़ी समझकर रास्ता दिया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी को आगे लगा दिया और प्रदीप को गाड़ी से नीचे बुलाया।

End of Feed