शहर

Maharashtra News: बीड में हाईवे पर डीजल टैंकर में विस्फोट से लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी

महाराष्ट्र के बीड जिले से बड़ी खबर है, जहां हाईवे पर एक डीजल टैंकर पलटने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के कारण आग आसपास के इलाके में भी फैल गई। इस हादसे से ट्रैफिक बाधित हो गया और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।

Image

महाराष्ट्र के बीड़ में हाईवे पर डीजल टैंकर में विस्फोट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Beed Maharashtra Tanker Explosion: महाराष्ट्र के बीड से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां हाईवे पर एक डीजल टैंकर पलटने के बाद उसमें भयंकर विस्फोट हुआ, जिससे आग आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब टैंकर किसी अन्य वाहन से टकरा गया और पलट गया। इस घटना के कारण ट्रैफिक बाधित हो गया और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

अधिकारियों ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और आग को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल आगे की जानकारी के इंतजार किया जा रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article