Delhi News: आज से शुरू हो गया नए मेट्रो कॉरिडोर का काम, साउथ दिल्ली को मिलेगी सौगात

Delhi News: दिल्ली मेट्रो ने दक्षिण दिल्ली में फेज-4 के तहत इस कॉरिडोर पर निर्माण शुरू कर राजधानी की कनेक्टिविटी को नया विस्तार दिया है। इस लाइन पर बनने वाले 8 स्टेशन दक्षिण दिल्ली के प्रमुख इलाकों को जोड़ेंगे। यह कॉरिडोर मैजेंटा, वायलेट और पिंक लाइनों से इंटरकनेक्ट होकर यात्रियों को तेज, आसान और बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करेगा।

Delhi News: दिल्ली मेट्रो राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन है। दिल्ली के किसी भी कोने में जाना हो तो मेट्रो से ज्यादा सुविधानजक और फास्ट सर्विस उपलब्ध नहीं है। आपकी इसी सुविधा को और बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने आज एक और कॉरिडोर पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

108033183[1]

दिल्ली मेट्रो ने नए कॉरिडोर पर काम शुरू

DMRC ने आज यानी शुक्रवार 12 दिसंबर को फेज-IV के साकेत जी ब्लॉक-लाजपत नगर कॉरिडोर पर निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। यह फेज-IV की प्राथमिक कॉरिडोरों के बाद का पहला नया खंड है, जहां भौतिक कार्य शुरू हो गया है। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर (गोल्डन लाइन-11) पर पहला टेस्ट पाइल और भूमिपूजन समारोह साकेत के पास पुष्पा भवन के निकट आयोजित किया गया।

End of Feed