Delhi Encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस एनकाउंटर, स्पेशल स्टाफ की कार्रवाई में अमन गुर्जर के पैर में लगी गोली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित यमुना खादर इलाके में स्पेशल स्टाफ टीम और आरोपी अमन गुर्जर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से पुलिस मुठभेड़ की खबर सामने आई है। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के पास स्थित यमुना खादर इलाके में उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और एक आरोपी अमन गुर्जर के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

delhi encounter

न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन के पास चलीं गोलियां

खबर अपडेट की जा रही है...

End Article
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहर...

End of Feed