दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड; सीजन की सबसे ठंडी दोपहर से कांपी राजधानी; जानें कल कैसा रहेगा हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है। दिन में सर्द हवाएं बहने से तापमान में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में मंगलवार को ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में ‘कोल्ड डे कंडीशन’ दर्ज की गई, जो इस सर्दी में पहली बार देखने को मिली। पूरे दिन सूरज निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ और लोगों को लगातार गलन व सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा।

Delhi Cold Weather

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

क्या होता है ‘कोल्ड डे’?

मौसम विभाग के मानकों के अनुसार जब किसी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाए और वह 16 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे, तो उसे ‘कोल्ड डे’ माना जाता है। मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में यही स्थिति दर्ज की गई, जिससे यह दिन इस सीजन की सबसे ठंडी दोपहरों में शामिल हो गया।

End of Feed