शहर

Kal Ka Mausam : 70 घंटे में बारिश संग आएगा आंधी-तूफान, शीतलहर-बर्फबारी से गिरेगा तापमान; भीषण कोहरे का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 07 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम करवट लेगा और आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। इधर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा और पहाड़ियां घने कोहरे की चपेट में रहेंगी। आईएमडी ने उत्तर भारत-मध्य भारत के सभी राज्यों में दिन में शीतलहर बहने और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकांश राज्यों में विजिबिलिटी प्रभावित होने से यातायात प्रभावित रहेगा। खासकर, ट्रेनों ने अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलेंगी और कई मुख्य गाड़ियां रद्द रहेंगी।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : समूचा उत्तर भारत और पर्वतीय हिस्सों पर बसे राज्य भीषण सर्दी और कोहरे का कहर झेल रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से 7, 8, 9 और 10 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड-छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। करीब 10 से 12 राज्यों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे यातायात काफी धीमा रहेगा। विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ने वाली फ्लाइट्स सेवाएं प्रभावित रहेंगी तो ट्रेनें कई घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंचाएंगी। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उधर, दक्षिण भारत में बढ़ती ठंड के बीच बारिश को लेकर संभावना है। स्काईमेट ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान केरल, अंडमान निकोबार और द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर की पहाड़ियां कोहरे की चपेट में रहेंगी। बुधवार से लेकर रविवार तक पहाड़ों पर बर्फबारी, कोल्ड वेव एवं घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में कल मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है। दिन में सर्द हवाएं बहने से तापमान में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले छह दिन शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है। फिलहाल, पूरे एनसीआर में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी और पॉल्यूशन का लेवल हाई रहेगा, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली7°C18°C
मुंबई21°C28°C
जयपुर7°C18°C
चंडीगढ़5°C17°C
भोपाल8°C23°C
लखनऊ8°C19°C
पटना8°C18°C
कोलकाता10°C21°C
देहरादून4°C15°C
शिमला-1°C11°C
कश्मीर-4°C3°C

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। अधिकांश जिलों में घने कोहरे और न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आईएमडी ने बताया कि अगले 2 से 3 दिन राजधावी लखनऊ, कानपुर, झांसी, फतेहपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, बस्ती, बहराइच, गोंडा, आगरा, मेरठ, सहारनपुर और बरेली समेत करीब 50 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौजूदा समय में इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहेगी, जिससे वाहनों की गति धीमी रहेगी एवं ट्रेनें-फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

बिहार में कल का मौसम

बिहार के विभिन्न जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भीषण कोहरे कारण और सर्द हवाओं के बहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह पाला पड़ने से गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, नेपाल के पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों के तराई क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड पड़ रही है। अगले 5 दिन तक राजधानी पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में कोल्ड की स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इसके अलावा करीब 25 जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा, जिससे सड़क परिवहन धीमा होगा और लोकल के साथ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चलेंगी एवं कई रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान के अधिकांश जिलों में लगातार कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। आईएमडी ने आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। बुधवार को जयपुर में 6.8 डिग्री, सिरोही में 4 डिग्री, माउंट आबू में 4.2 डिग्री, पाली में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 5 डिग्री, फतेहपुर में 6.4 डिग्री, डूंगरपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान समूचे राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा। आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने एवं राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में शीत लहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश में शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी हैं। पूरे राज्य में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे के कारण रेल गाड़ियां देरी से चल रही हैं। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के बड़े हिस्से में तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है। भोपाल में 3.4 डिग्री तापमान बना हुआ है। इन दिनों आलम यह है कि सुबह देर तक कोहरे का असर रहता है, तो वहीं दिन में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। धूप भी ठंड का असर कम कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा और कोहरा जनजीवन को प्रभावित करेगा

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का मौसम

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी रही है और लगातार तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, 20 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने की संभावना नहीं है, लेकिन बर्फबारी जारी रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान श्रीनगर में माइनस 4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 8.7 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6.9 डिग्री, जम्मू शहर में 5.2 डिग्री, कटरा में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। फिलहाल, कड़ाके की ठंड का 40 दिन का समय 30 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान घाटी के मैदानी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने की संभावना है।

तमिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के सेंट्रल हिस्सों पर बना एक एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन अब लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है। उम्मीद है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर डीप लो-प्रेशर एरिया बन जाएगा, जिससे तमिलनाडु के इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश से मौसम बदल जाएगा। 9-10 जनवरी को आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, , पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, मायिलादुथुराई, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, तंजावुर , विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्का कोहरा छाने की उम्मीद है। नीलगिरी और कोडाइकनाल इलाकों में पाला पड़ने की चेतावनी है। फिलहाल, आधी-तूफान के स्थिति बनने की संभावना के बीच मछुआरों और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

कोलकाता का मौसम

पश्चिम बंगाल में ठंडा का दौर शुरू हो गया है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। दमदम में 9.5 और हावड़ा में 9 डिग्री, सिलीगुड़ी में 10.6 और आसनसोल में 8.8 डिग्री, बीरभूम में 6.2 डिग्री, दार्जिलिंग में 3.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राज्य के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है और तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर दिनाजपुर और मालदा के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

कब जारी होता है कोल्ड डे?

उत्तरी भारत के राज्यों में भीषण सर्दी के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनती जा रही है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article