Delhi-NCR Ka Mausam: कड़ाके की ठंड में फिर 400 पहुंचा AQI, न्यू ईयर से पहले IMD की चेतावनी

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Dec-2025: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में नए साल से दो दिन पहले बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच शहर की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल और बिगड़ेगी।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Dec-2025: दिल्ली-एनसीआर की सुबह घने कोहरे की सफेद चादर के साथ हुई है। घने कोहरे के बीच दृश्यता जीरो के बराबर बनी हुई है। कुछ स्थानों पर कोहरा इतना अधिक है कि आगे चल रहा इंसान तक दिखाई नहीं दे रहा है। पूरी दिल्ली सोमवार के दिन कोहरे की सफेद चादर से ढकी हुई है। इस बीच वाहनों को सड़कों पर रेंगते हुए देखा जा रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की गति थम गई है। सड़क यातायात के साथ रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित नजर आ रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है। बढ़ती ठंड और कोहरे के बीच प्रदूषण का स्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर 390 पहुंच गया है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। आइए आपको बताएं आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

End of Feed