दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, ऑफिस टाइमिंग में होगी बारिश! झेलना पड़ सकता है ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में शाम करीब दो घंटे तक मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। अगर, ऑफिस टाइमिंग के दौरान पानी बरसता है तो ट्रैफिक जाम की स्थितियां बन सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशित असर से कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विबाग के मुताबिक, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट के बीच बादल बरस सकते हैं। इस दौरान गरज के साथ थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। ऑफिस टाइमिंग में पानी बरसने से ट्रैफिक जाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रदूषण से मामूली राहत मिल सकती है।

Delhi-NCR Rain

दिल्ली में बारिश का अलर्ट (फोटो-AI)

बारिश की तीव्रता 10 से 15 मिनट तक रह सकती है, जबकि किसी एक जगह पर बारिश का दौर 30 मिनट से अधिक चलने की संभावना नहीं है। बारिश का दायरा सीमित और छिटपुट रहने का अनुमान है, इसलिए शाम के समय दफ्तरों से घर लौटने वालों के सफर पर बड़े असर की आशंका नहीं जताई गई है। मौसम अपडेट के अनुसार, हर इलाके में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, रात में मौसम पहले के मुकाबले सुहावना हो सकता है।

End of Feed