दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम के लिए सख्ती, 5 से 20 नवंबर तक 50% कर्मचारियों को Work From Home

दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए CAQM ने 5 से 20 नवंबर तक विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए फरीदाबाद में सरकारी और निजी दफ्तरों के कामकाज के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। जिसके तहत सिर्फ 50% कर्मचारी ही ऑफिस आकर काम करेंगे, जबकि शेष कर्मचारियों को घर से काम (Work from Home) करने की सुविधा दी जाएगी। यह व्यवस्था आगामी 5 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू रहेगी। इसके साथ ही धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर भी रोक लगा दी गई है।

work from home

सांकेतिक फोटो

इन जिलों में लागू होंगे कड़े नियम

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में ये निर्देश जारी किए हैं। इनमें दिल्ली के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत के साथ ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर को शामिल किया गया है। फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में इन आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

End of Feed