दिल्ली NCR में बिगड़ा बादलों का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश ने दी दस्तक; जानें वीकेंड के वेदर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन बारिश के साथ नई परेशानियां भी खड़ी कर दीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी बदलते मौसम, बारिश और बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ली है। जहां कुछ दिनों से तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल था तो वहीं शुक्रवार को हुई हल्की से तेज बारिश ने गर्मी के आगोश से लोगों छुटकारा दिलाया। एक ताजा वेदर अपडेट के मुताबिक, आज दोपहर 3 से 5 बजे के बीच दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में हल्की धूल-भरी आंधी के बाद 15 से 30 मिनट तक मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दौरान जिन क्षेत्रों में बारिश हुई, वहां तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।

Heavy Rain Lashes Different Parts of Delhi NCR (Photo: ANI)

दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश (फोटो: ANI)

दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IM) ने दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बाद में शहर के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा, "अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है, जो संभवतः 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ क्षेत्रों में उष्ण लहर (Heat Wave) की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।" अब आइए एक नजर दिल्ली में वीकेंड के वेदर पर डालते हैं।

End of Feed