दिल्ली में खूनी वारदात, उस्मानपुर में नाबालिग की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या; इलाके में सनसनी

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आपसी रंजिश के चलते कई नाबालिग युवकों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Murder News: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद अब दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Delhi Murder

उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय अभिषेक रविवार रात करीब 10:30 बजे कुछ सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गया था। आरोप है कि पहले से कुछ नाबालिग युवक घात लगाकर उसके इंतजार में बैठे हुए थे। उन्होंने जैसे ही अभिषेक को देखा, तुरंत उसे घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जिससे लहुलूहान होकर अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा। हमले में वह इतनी बुरी तरह घायल हो चुका था कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

End of Feed