शहर

Muzaffarnagar News: एक रात और तीन बड़े एनकाउंटर, खौफनाक रॉकी हत्याकांड का खुला राज

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ही रात में तीन अलग-अलग एनकाउंटर कर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की। पहली मुठभेड़ में रॉकी हत्याकांड का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। दूसरी और तीसरी मुठभेड़ में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

एक रात में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा

Muzaffarnagar Police Encounter: मुजफ्फरनगर में सोमवार रात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया। महज कुछ घंटों के अंदर जिले में तीन अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ की घटना हुईं। जिसमें तीन शातिर बदमाश घायल हुए और कई आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। इसके साथ ही 14 दिन से लापता विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा भी हो गया।

14 दिन से लापता रॉकी का शव खेत से बरामद

पहला एनकाउंटर कादीपुर गांव के जंगल में सिखेड़ा और भोपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ। मुठभेड़ के दौरान मोंटी त्यागी नाम का एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसने रॉकी की हत्या का राज खोल दिया। आरोपी ने बताया कि रॉकी का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर चित्तौड़ा झाल में फेंक दिया, जबकि धड़ को नमक डालकर खेत में ही दफन कर गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई कर शव को बरामद कर लिया।

सौतेले बेटे और साथी पर रॉकी की हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार, सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव निवासी 36 वर्षीय विकसित उर्फ रॉकी 18 मई से लापता था। परिजनों ने उसकी पत्नी रेनू, सौतेले बेटे बादल और अन्य लोगों पर शक जताया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रॉकी का सौतेला बेटा बादल उससे रंजिश रखता था। इसी वजह से उसने साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी रेनू, सौतेले बेटे बादल, पुत्रवधू निशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

encounter 2

शातिर बदमाश मुकेश ठाकुर पुलिस की गोली से घायल

हिस्ट्रीशीटर तहसीन और शातिर मुकेश ठाकुर घायल

रॉकी हत्याकांड के खुलासे के चंद घंटे बाद ही नगर कोतवाली क्षेत्र के जंगल में दूसरी मुठभेड़ की घटना हुई। इस कार्रवाई के दौरान शातिर बदमाश मुकेश ठाकुर गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी अमित को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों पर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में लूट, चोरी और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, तीन मोबाइल फोन, टैबलेट और पेटीएम मशीन बरामद की।

encounter 3

हिस्ट्रीशीटर तहसीन हुआ गिरफ्तार

इसी रात मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में तीसरी मुठभेड़ हुई। यहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश तहसीन पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार तहसीन ने कुछ दिन पहले जिले में एक महिला से लूटपाट की थी। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और लूट के 11,500 रुपये बरामद किए गए। तहसीन पर लूट, एनडीपीएस और अन्य संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article