दिल्ली में बड़ा हादसा, मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढही इमारत; बचाव कार्य जारी

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की गाड़ियां मौके पर मलबा हटाकर घायलों को निकाल रही है।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां सिलेंडर ब्लास्ट के बाद इमारत ढह गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे दमकल विभाग को मिली। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। जिसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

Delhi cylinder blast

दिल्ली में इमारत गिरने से दहशत

अवैध कारखाने में हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर इलाके में एक घनी आबादी के बीच अवैध रूप से एक कारखाना चल रहा था। जिसमें गैस रिफिलिंग और बर्तन पॉलिशिंग का काम किया जाता था। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे भीषण सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि करीब 200 गज में फैले एक मंजिला कारखाने की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान कई मजदूरों वहां मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए।

End of Feed